---Advertisement---

कल 11 जून की शाम आसमान पर चांदनी बिखेरेगा स्ट्राबेरी मून

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। बुधवार 11 जून की रात की शुरूआत बेहद खास होगी। पश्चिम में सूर्य के ढ़लते ही पूर्वी आकाश में पूनम का चंद्रमा उदित होगा। इसे स्ट्राबेरी मून नाम दिया गया है जो कि पश्चिमी देशों में इस समय पकने वाली जंगली स्ट्राबेरी के कारण रखा गया है। पूर्णिमा की ठीक खगोलीय स्थिति दोपहर 1 बजकर 13 मिनट पर होगी। उस समय भारत में दिन चल रहा होगा।

सारिका घारू ने बताया कि कुछ देशों में इसे हॉट मून, रोज मून , मीड मून कहा जाता है। सूर्यास्त के बाद आप इसे पूर्व दिशा में उदित होता देख पायेंगे जो कि मध्यरात्रि में आपके सिर के ऊपर आकर सुबह सबेरे पश्चिम में अस्त हो जायेगा। इस पूर्णिमा पर चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी 4 लाख किमी से अधिक होने के कारण यह अपेक्षाकृत छोटा ही दिखेगा।

सारिका ने बताया कि पूर्णिमा का चांद महने के बदलने और मौसम की जानकारी का समय बताने आकाशीय घड़ी के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। लगभग हर 20 साल में स्ट्राबेरी मून और समर सोलिस्टस की घटना एक साथ होती है। अगले साल स्ट्राबेरी मून 30 जून 2026 को होगा। तो देखिये शाम को चमकते स्ट्राबेरी मून को।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.