इटारसी। अखिल भारतीय पासी समाज, जिला नर्मदापुरम द्वारा 6 सितंबर रविवार को जरायम पेशा कानून मुक्ति दिवस और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम सुबह 11 बजे स्वयंवरम गार्डन, चक्कर रोड मालाखेड़ी, नर्मदापुरम में होगा। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि डॉ. सीतासरन शर्मा विधायक, नर्मदापुरम एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहेंगे तथा अध्यक्षता श्रीमती माया नारोलिया राज्यसभा सांसद करेंगी।
विशिष्ट अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक सोहनलाल वाल्मिकी, रीना बौरासी, गोविंद बाबरिया और राजेश बौरासी उपस्थित रहेंगे। आयोजक समिति ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।










