इटारसी। तिरंगा यात्रा कल 12 अगस्त को सुबह 10:30 बजे गांधी मैदान के बाहर स्थिति गांधी प्रतिमा के सामने से निकाली जाएगी। इस अवसर पर विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे भी मौजूद रहेंगे।
नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि 12 अगस्त को सुबह 10:30 बजे गांधी स्टेडियम, गांधी प्रतिमा के सामने से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी।
उन्होंने नागरिकों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने का अनुरोध करते हुए कहा कि देशभक्ति और एकता के इस पावन अवसर पर तिरंगा यात्रा में शामिल होकर हमारे तिरंगे और हमारे वीर सैनिको की शान बढ़ाएं।










