इटारसी। कल 20 अगस्त, बुधवार को ट्रैक्टर स्कीम उपकेन्द्र से संचालित 11 केवी शिवराजपुरी फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान लाइन मेंटेनेंस एवं डीटीआर संबधी कार्य के कारण बंद रहेंगे।
इस दौरान शिवराजपुरी कालोनी, चयन कालोनी कृष्ण विहार, चैतन्य नगर, आजाद चौराहा से ओवर ब्रिज तक सूखा सरोवर, 12 बंगला, नरेंद्र नगर, जवाहर कालोनी ग्रीन वैली क्षेत्र प्रभावित रहेगा। कार्य के दौरान समय को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है।







