इटारसी। विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इटारसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कल यानी शनिवार, 30 अगस्त 2025 को पुरानी इटारसी के कई क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह कटौती 11 केवी पुरानी इटारसी फीडर में लाइन मेंटेनेंस के काम के चलते की जा रही है।
प्रभावित होने वाले क्षेत्र
सनखेड़ा नाका, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पिंक सिटी, प्रधान मोहल्ला, पटेल मोहल्ला, पुरानी इटारसी, कावड़ मोहल्ला, प्रजापति मोहल्ला, दक्षिण बंगलिया और श्री राम नगर। विद्युत कंपनी ने बताया है कि मेंटेनेंस का काम निर्धारित समय से पहले पूरा होने पर बिजली जल्द भी बहाल की जा सकती है।







