इटारसी। विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इटारसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कल 3 सितंबर 2025, बुधवार को सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक शहर के कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह कटौती ट्रैक्टर स्कीम उपकेंद्र से संचालित 11 केवी पुरानी इटारसी फीडर पर सुरक्षा की दृष्टि से की जा रही है, ताकि लाइन पर आ रही पेड़ों की डालों और बेलों को हटाया जा सके।
प्रभावित होने वाले क्षेत्र
- सनखेड़ा नाका
- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
- पिंक सिटी
- प्रधान मोहल्ला
- पटेल मोहल्ला, पुरानी इटारसी
- कावड़ मोहल्ला
- प्रजापति मोहल्ला
- दक्षिण बंगलिया
- श्री राम नगर








