इटारसी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली लाइनों और उपकेंद्रों के संधारण (मेंटेनेंस) कार्य के चलते रविवार, 19 अप्रैल को विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उप महाप्रबंधक (संं/संधा) मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र ट्रैक्टर स्कीम और अन्य फीडरों पर कार्य किया जाना है।
दोपहर 12 से शाम 05 बजे तक शिवराजपुरी, पुरानी इटारसी एवं कोर्ट क्षेत्र से संबंधित सभी उपभोक्ता, दोपहर 02:30 से दोपहर 03:30 बजे तक ग्रैंड एवेन्यू के सभी फीडर और सुबह 10 से सुबह 11 बजे तक भट्टी सबस्टेशन के अंतर्गत यार्ड और नयागांव क्षेत्र के उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य समय पर पूर्ण कर लें। मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत प्रदाय पूरी तरह बंद रखा जाएगा।










