- शहर के गणमान्य जनों की उपस्थिति में होगा शुभ विवाह
इटारसी। मुस्कान संस्था (Muskan Sanstha) में करीब 8 वर्ष की उम्र में आकर यहीं पली-बढ़ी उर्मिला (Urmila) की शादी आज मंगलवार को भोपाल (Bhopal) के शुभम राठौर (Shubham Rathore) से होगी। आज यहां माता पूजन और हल्दी की रस्म निभाई गयी।

उर्मिला जब करीब 8 वर्ष की बच्ची थी जब मुस्कान संस्था में आयी थी। उसे अपने जैविक माता-पिता के विषय में जानकारी नहीं है, मुस्कान संस्था में पली-बढ़ी-पढ़ी और अब बालिग हो गयी है। पालक परिजन बनकर पार्षद एवं सभापति अमृता सिंह (Amrita Singh) और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह ठाकुर (Manish Singh Thakur) उसके हाथ पीले कर रहे हैं। उर्मिला, जिसे प्यार का नाम दिया है सिया। उसका विवाह भोपाल निवासी शुभम सिंह राठौर से 2 जुलाई को वृंदावन गार्डन ( (Vrindavan Garden)) में दोपहर 12:30 से 3 बजे के मध्य संपन्न होगा।
मुस्कान संस्था की यह लाड़ली बेटी अब अपने घर चली जाएगी और इसके लिए संस्था के विक्रम सिंह, बालिका गृह की अधीक्षक ऋतु राजपूत, शक्ति सदन महिला गृह की अधीक्षक विशाखा अंजीकर, पूजा गौर विवाह की तैयारी में जोर-शोर से लगे हैं। उर्मिला और शुभम के नव जीवन में प्रवेश के क्षणों को गायत्री परिवार मंत्रोच्चार से सुखद बनायेगा और आशीर्वाद देने और इनके जीवन के इस महत्वपूर्ण क्षणों के साक्षी बनने शहर को आमंत्रित किया है।