---Advertisement---

संविधान दिवस पर उद्देशिका की शपथ ग्रहण की

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय (Government Girls College) में आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के उपलक्ष्य में आज कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. आरएस मेहरा (Principal Dr. RS Mehra) द्वारा सभी प्राध्यापकों तथा छात्राओं को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. मेहरा ने अपने उद्बोधन में कहा, संविधान ही भारत के नागरिकों को समान अवसर देकर, समानता प्रदान करता है। शांति, एकता, अखंडता, भाईचारा बनाने में संविधान का ही योगदान है। प्राध्यापक डॉ. श्रीराम निवारिया ने संविधान का महत्व बताते हुए कहा भारतीय संविधान ने देश के सभी नागरिकों को शिक्षा एवं समानता का अधिकार दिया है, जो स्वतंत्रता के पूर्व नहीं था। स्वतंत्रता के बाद कोई भी स्त्री-पुरुष, योग्यतानुसार बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकते हैं। आनंद कुमार पारोचे ने, संविधान लागू होने के भारत में अभूतपूर्व घटना बताया। कमजोरों, असहायों के अधिकार की रक्षा में, संविधान ने महती भूमिका निभाई है।

विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी स्नेहांशु सिंह (Vivekananda cell in-charge Snehanshu Singh) ने कहा, किसी भी देश के सुचारू संचालन के लिए, आवश्यक है कि संविधान में निहित आदर्शो का पालन किया जाए, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था बनी रहे। प्रो. अमित कुमार ने कहा, भारत के संविधान में स्वतंत्रता सेनानियों, बलिदानियों की आकांक्षाओं अपेक्षाओं को साकार करने का प्रयास किया है, ताकि वंचित वर्गो, महिलाओं को विशेष अधिकार प्रदान कर, समता मूलक समाज की स्थापना की जा सके। डॉ. शिखा गुप्ता ने छात्राओं को बताया, भारत की आजादी जितनी महत्वपूर्ण थी, उतना ही महत्वपूर्ण था भारत संविधान का निर्माण। संविधान का परिपालन करना प्रत्येाक भारतीय का कर्तव्य है।

संचालन कर रहे डॉ. शिरीष परसाई (Dr. Shirish Parsai is conducting) ने कहा कि, हमारे देश का संविधान हमारी राजनीतिक व्यवस्थाओं का वह बुनियादी ढांचा निर्धारित करता है, जिसमें जनता शामिल होती है। महाविद्यालय में छात्राओं तथा स्टाफ ने संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस के समारोह का जीवंत नेतृत्व करते हुए, राष्ट्रपति के कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.