देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान हुआ पर्यटन घाट

देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान हुआ पर्यटन घाट

– स्कूल और कालेज के विद्यार्थी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा

– लोकतंत्र का लाेकोत्सव, भारत पर्व पर विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

होशंगाबाद। जिला प्रशासन , जनसंपर्क व संस्कृति विभाग की ओर से नर्मदा तट के पर्यटन घाट पर गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति से सैंकडों दर्शकों का मन मोह लिया। एक से बढ़कर एक बहुआयामी व राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुति ने समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत के सीईओ मनोज सरियाम, वनमंडलाधिकारी अशोक सोलंकी, उप पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, एसडीएम वंदना जाट,तहसीलदार व सीएमओ शैलेंद्र बढ़ोनिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम स्थल पर जनसंपर्क विभाग के द्वारा विकास योजनाओं के साथ ही मप्र के रणवांकुरे के चित्रों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।

IMG 20220126 WA0066

कार्यक्रम में शांति निकेतन स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा सामूहिक नृत्य, शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक की छात्राओं ने रोचक प्रस्तुति दी। कुमारी निशा ने ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगाओ नारा यह शुभ दिन हैं हम सबका लहरालो तिरंगा प्यारा, स्प्रिंगडेल्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सामुहिक गायन की प्रस्तुति दी। शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय की छात्रा माेना चटर्जी ने एकल गायन ‘ये देश है वीर जवानों का’ तथा महाविद्यालयों छात्राओं ने सामूहिक नृत्य ए गुईंया ये गुईया की जोरदार प्रस्तुति से सभी दर्शकों का मनमोह लिया। सर्वाइट कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने सैनकिों की वेशभूषा में शहीद सैनिक की जीवन गाथा पर नृत्य नाटिका पेश की जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की जीवन यात्रा को भी प्रस्तुत किया। समेरिटन्स स्कूल के विद्यार्थियों ने सामूहिक गायन के माध्यम से भारत की मिट्टी की महिमा का बखान किया। पाणिनी स्कूल की छात्रा मुग्धा देवासकर ने वंदेमातरम गीत पर कत्थक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने ऐ मेरे वतन के लोगों तथा अन्य अनेक राष्ट्रीय गीतों के मुखड़े पर शानदार प्रस्तुति दी। नर्मदा विहार स्कूल के विद्यार्थियों ने देश के जांबाज सैनिकों के जीवन चित्रण की प्रस्तुति दी जिसके बोल थे मैं अपनी मां की बाहों को तरसता छोड़ आया हूंं। इस गीत ने सभी को भाव विभोर कर दिया। इसके साथ ही अनेक नन्हें मुन्हें बच्चों ने देश प्रेम के तरानों पर अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को रोचक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में एएसपी अवधेश प्रताप सिंह और हेमंत सूत्रकार ने भी देशभावना से ओतप्रोत रचना की प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन आरती शर्मा, महेंद्र पचलानिया, दुर्गेश नंदन व्यास ने किया। आभार प्रदर्शन जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम ने किया। कार्यक्रम की खासियत यह रही कि इसे देखने के लिए कई लोग अपने नन्हें मुन्हें बच्चों के साथ सपरिवार आए। तेज ठंड होने के बाद भी पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे।

जन संपर्क की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

जन संपर्क विभाग के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर चारों तरफ विकास योजनाओं की तथा प्रदेश के रणबांकुरों के छायाचित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई थी जो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रही।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!