---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

इटारसी मंडी के विकास और आय वृद्धि के लिए व्यापारी संगठन ने प्रभारी मंत्री को सौंपा 6 सूत्री सुझाव पत्र

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। कृषि उपज मंडी इटारसी में बुधवार को आयोजित राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव के दौरान व्यापारी संगठन ने नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को एक 6 सूत्रीय सुझाव पत्र सौंपा। इस अवसर पर मंच पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह, विधायक प्रेमशंकर वर्मा एवं विधायक ठाकुरदास नागवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। व्यापारियों ने यह सुझाव कृषि व्यापार को बढ़ावा देने और मंडी की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से दिए हैं।

व्यापारी संगठन की प्रमुख 6 मांगें व सुझाव

  1. नवीन तौल कांटा: मंडी में व्यापारिक सुगमता के लिए 20 टन क्षमता का एक और नवीन इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा शीघ्र लगाया जाए।
  2. अस्थाई शेड आवंटन: उपज के सुरक्षित भंडारण और थप्पी लगाने के लिए व्यापारियों को अस्थाई शेड आवंटित किए जाएं।
  3. ऑफिस-कम-गोदाम लीज: मंडी शेड में व्यापारियों को ऑफिस-कम-गोदाम हेतु लीज पर अस्थाई जगह मिले, जिससे कृषकों को तत्काल भुगतान, बारदाना, सुतली व तौल कांटे सुरक्षित रखे जा सकें।
  4. पाक्षिक व वार्षिक रिपोर्ट की बाध्यता समाप्त: जब ई-पोर्टल पर 24 घंटे क्रय-विक्रय का ब्योरा उपलब्ध रहता है, तब अलग से पाक्षिक रिपोर्ट और वार्षिक विवरणी जमा करने की अनिवार्यता खत्म की जाए।
  5. CCTV कैमरे: मंडी परिसर में अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु हाई-डायमेंशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
  6. ई-पोर्टल पर नमी व सूखत संशोधन: सरकारी वेयरहाउस की तर्ज पर ई-पोर्टल में 2% तक नमी व सूखत (गेम व लॉस) संशोधन की सुविधा प्रदान की जाए।

इन प्रमुख व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

सुझाव पत्र सौंपने के दौरान व्यापारी संगठन के वरिष्ठ व्यापारी अनिल राठी, अक्कू ओसवाल, हिमांशु बाबू अग्रवाल, अनिल मित्तल, वैभव शर्मा, दीपक मालवीय, गुड्डा अग्रवाल, आशीष दुबे, अशोक शर्मा एवं मनोज रामजी लाल अग्रवाल सहित अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.