पारंपरिक त्योहार भुजलिया श्रद्धा से मना, एकदूसरे को दी शुभकामनाएं

पारंपरिक त्योहार भुजलिया श्रद्धा से मना, एकदूसरे को दी शुभकामनाएं

इटारसी। रक्षाबंधन पर्व के दूसरे दिन आज गुरुवार को पारंपरिक त्योहार भुजरिया पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान अनेक स्थान पर भुजरिया मिलन किया गया।

दोपहर बाद शहर के भुजरिया तालाब पर भुजरिया विसर्जन करने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन के अगले दिन भाद्रपद की प्रतिपदा को भुजरिया का पर्व मनाया जाता है। आज भी कुछ लोगों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया। शाम को लोगों ने एकदूसरे को मिलकर भुजलिया देकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि यह पर्व मूलत: बुंदेलखंड में मनाया जाता है और इसे अच्छी वर्षा, अच्छी फसल होने और जीवन में सुख समृद्धि की कामना के साथ मनाया जाता है। पर्व बुंदेलखंड के आसपास भी वर्षों से मनाया जाता है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: