---Advertisement---

ट्रैफिक व्यवस्था : बाजार में नहीं घुसेंगे आटो चालक, शाम 5 से रात 9 बजे तक फोरव्हील प्रतिबंधित

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने पुलिस का अभियान जारी है। व्यवस्था में बाधा बनने वाले कतिपय आटो चालकों को समझाईश दी गई है कि वे भीड़ भरे बाजार में आटो लेकर न जाएं, अन्यथा जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बिगाडऩे में कतिपय आटो चालकों और फल हाथठेलों का सबसे बड़ा हाथ है। ये कहीं भी बेतरतीब खड़े हो जाते हैं। पूर्व में नियम बना था कि छोटो आटो चालक सवारी छोड़कर तत्काल बाहर आ जाएंगे। लेकिन, इस पर किसी ने भी अमल नहीं किया। अब तो बड़े आटो भी बेखौफ बाजार में घुसते और वहीं रोड पर खड़े हो जाते हैं।

बाजार के भीतर से सवारियां भरते हैं। ऐसे में दूसरों को परेशानी होती है। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी इटारसी सुनील घावरी ने अपने ट्रैफिक अमले के साथ ऑटो संघ के पदाधिकारियों को समझाइश दी है कि बाजार में ऑटो नहीं लेकर जाना है। ऑटो के कारण यातायात बाधित होता है। अगर कोई ऑटो बाजार में पाया गया तो उसके विरुद्ध न्यायालय की कार्रवाई की जाएगी जिसमें भारी जुर्माना होता है।

बाजार में शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक फोर व्हीलर वाहन भी पूर्णत प्रतिबंध कर दिये हैं। इस व्यवस्था के लिए आरएमएस तिराहा, गुरुद्वारे वाली गली, जय स्तंभ चौक तरफ, नीमवाड़ा पर स्टॉपर लगाकर पॉइंट पर यातायात कर्मचारी लगाए गए हैं। साथ ही यातायात टीम बाजार में लगातार भ्रमण करती रहेगी जो वहां अवस्थित अवैध रूप से खड़े रहेंगे, उनके खिलाफ चालान नहीं करवाई की जाएगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.