इटारसी। सिटी थाने के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा हेलमेट नहीं लगाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई है, जिसमें नाबालिक वाहन चालकों पर भी विशेष ध्यान दिया है। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के चालान काटे और उन्हें भविष्य में ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का महत्व बताया तथा कहा कि हेलमेट पहनना सड़क सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सिर की सुरक्षा करता है और दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोटों से बचाता है। इस दौरान नागरिकों से भी अपेक्षा व्यक्त की है कि वे अपने नाबालिक बच्चों को वाहन न दें। ट्रैफिक नियमों का पालन करेेंं और सुरक्षित वाहन चलाने की आदत डालें।




























