इटारसी। आज ‘नशा से मुक्ति है जरूरी अभियान’ के तहत यातायात पुलिस इटारसी ने बस स्टैंड पर ऑटो संचालक, ड्राइवर को जानकारी देकर समझाइए दी तथा ऑटो रैली निकालकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया।
बता दें कि शहर को नशे से मुक्त करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को अभियान के तहत यातायात पुलिस ने जागरूकता रैली निकाली। यातायात प्रभारी सुनील घावरी के नेतृत्व में बस स्टैंड परिसर से जागरूकता रैली प्रारंभ की गई जो पहली लाइन, मुख्य मार्ग से होती हुई जय स्तंभ चौक, चिकमगलूर चौराहा, गोठी धर्मशाला आदि मार्ग से होती हुई रेलवे स्टेशन से वापस बस स्टैंड पर आकर समापन हो गया।
यातायात पुलिस ने रैली के दौरान आमजन को नशे से दूर रहने के समझाइश भी दी गई और नशा से समाज को मुक्त करने के नारे लगाए। इस अवसर पर यातायात पुलिस टीम और शहर के ऑटो चालक उपस्थित थे।











