---Advertisement---

Watch video : देर शाम सुखतवा के नये अस्थायी पुल से ट्रैफिक शुरु

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

पहले पत्र लिया, फिर दी पुल चालू करने की परमिशन
इटारसी। नेशनल हाईवे (National Highway) 69 पर सुखतवा ब्रिज (Sukhtawa Bridge) टूटने के एक माह बाद अस्थायी पुल से देर शाम तक यातायात चालू नहीं हो सका था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority) के अधिकारियों ने सुखतवा का नया अस्थायी पुल आज से प्रारंभ करने को कहा था। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एनएचएआई (NHAI) से लिखित में सुरक्षा की जानकारी सहित पत्र मांगा था जो रात 8 बजे के बाद प्रशासन को मिला। एसडीएम श्री रघुवंशी ने कहा कि पत्र मिल गया और हमने रोड चालू करने को कह दिया है। देर शाम करीब 9 बजे सुखतवा के नये अस्थायी पुल से वाहनों को निकलने की परमिशन (Permission) दे दी गई और वाहन निकलना शुरु भी हो गये।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि वे पुल के विषय में सुरक्षा सहित संपूर्ण जानकारी एक पत्र में लिखकर दें, तभी पुल से यातायात प्रारंभ करने का निर्णय लिया जाएगा। मौके पर एडीएम मनोज ठाकुर (ADM Manoj Thakur), एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह (Additional SP Awadhesh Pratap Singh), एसडीएम इटारसी मदन सिंह रघुवंशी (SDM Itarsi Madan Singh Raghuvanshi), केसला थानेदार गौरव सिंह बुंदेला सहित, एनएचएआई के अधिकारी, ठेकेदार और उनका स्टाफ मौजूद रहा।

पत्र मांगा था अधिकारियों ने

पहले एनएचएआई की तरफ से एक पत्र दिया जाएगा। पत्र प्राप्त होने के बाद ही प्रशासन पुल से यातायात प्रारंभ करने की अनुमति देगा। एनएचएआई को पुल के दोनों तरफ पुल की भार वहन क्षमता संबंधी बोर्ड लगाना होगा। इसके साथ ही ट्रैफिक विभाग को पुल के विषय में जानकारी दी जाएगी और टोल नाकों पर भी पुल की भार वहन क्षमता की जानकारी देकर वहां से इससे अधिक भार के वाहनों को आगे बढऩे से रोका जाएगा।

इनका कहना है….
एनएचएआई से पत्र मांगा गया था। पत्र प्राप्त हो गया है और हमारी तरफ से हमने रोड चालू करने के लिए परमिशन दे दी है। देर शाम नयी पुलिया से यातायात भी प्रारंभ हो गया है।
मदन सिंह रघुवंशी, एसडीएम

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.