---Advertisement---

ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरफ्तार, 02 लाख 11 हजार के जेवरात, मोबाइल एवं नगदी बरामद

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। ट्रेनों में सोते हुए यात्रियों को टारगेट करके खिरकिया और हरदा के मध्य उनका सामान उड़ाने वाले आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। घटना के लिए अधिकांशत: मध्य रात्रि की ट्रेनें ही इनके निशाने पर रहती थी। चोरी करने के बाद आउटर में ट्रेन के धीमे पर ट्रेन से उतर जाते थे। महिलाओं के लेडीस पर्स पर अधिकांशत: निशाना रहता था।

जीआरपी थाना प्रभारी रामस्नेही चौहान के अनुसार जीआरपी इटारसी के क्षेत्रांतर्गत रात्रि में ट्रेनों और स्टेशनों हो रही मोबाइल चोरियों की घटनाओं की रोकथाम एवं आरोपियों की तलाश के लिए एसपी रेल राहुल लोढ़ा के निर्देशों के पालन में जीआरपी पुलिस इटारसी ने चेकिंग, गश्त, एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की। इस दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी आरएस चौहान के नेतृत्व में टीम बनाकर इटारसी के फरार आरोपी शाकिर शाह पिता जाफर शाह, उम्र 32 साल निवासी खेड़ीपुरा थाना छीपावड़, खिरकिया जिला हरदा मप्र को घेरा बंदी कर पकड़ा।

आरोपी से पूछताछ करने पर उसने ट्रेनों में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी का न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य प्रकरणों में भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी के थाना छीपावड़, जिला हरदा में मारपीट, आबकारी, जुआ एक्ट के 06 एवं जीआरपी थाना इटारसी में चोरी का 01 पूर्व आपराधिक है। इसमें निरीक्षक आरएस चौहान, कार्यवाहक उपनिरीक्षक श्रीलाल पड़रिया, एएसआई जगन्नाथ धुर्वे, प्रधान आरक्षक कमल सिंह, कमलेश, हरिओम, कृष्णकुमार, आरक्षक विष्णुमूर्ति, अमित, सुमित कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

इन प्रकरणों में स्वीकार्यता

  • 22 मई 24 को ट्रेन 12188 गरीब रथ एक्स में सीएसटीएम से सतना की यात्रा के दौरान रेल्वे स्टेशन हरदा में लेडीज हैंड बैग चोरी। बैग में एक पेंडल सोने का कीमत 75,000 रुपए एवं पूर्व में आरोपी अभिषेक से प्रकरण का एक मोबाइल की 15,000 रुपए का इस प्रकार कुल कीमत 90,000 रुपए का मशरुका बरामद किया है।
  • 22 मई को ही ट्रेन 13202 जनता एक्सप्रेस में 02 लेडीस पर्स चोरी। प्रकरण में आरोपी से 02 सोने की अंगूठी कीमत 90,000 रुपए एवं पूर्व में आरोपी दीपांशु से नगदी 1000 रुपए, 411 आईपीसी के तहत पूर्व में आरोपी करण अचले से एक मोबाइल 10,000 सहित कुल 1,01,000 का मशरुका बरामद किया है।
  • 02 मई 24 को ट्रेन 13202 जनता एक्सप्रेस में एक लेडीस पर्स उड़ाया। पूछताछ पर बताया कि चोरी किए लेडीस पर्स के अंदर से नगदी 1500 रुपए एवं 02 मोबाइल मिले थे, एक मोबाइल वीवो स्वयं उपयोग करने लगा एवं दूसरा मोबाइल व पर्स चलती ट्रेन से फेंक दिया। नगदी रुपये खाने पीने में खर्च हो गए। मेरे द्वारा उपयोग किया जा रहा मोबाइल भागते समय कहीं गिर गया है।
  • 21 मई 24 को ट्रेन 05325 गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस में एक लेडीस पर्स, प्रकरण में पूर्व में 411 आईपीसी के आरोपी सचिन कुशवाहा से एक रियल मी का मोबाइल कीमती 20,000 रुपए का जब्त किया। प्रकरण में आरोपी शाकिर शाह से माल बरामदगी हेतु पूछताछ की जा रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.