---Advertisement---

प्रशिक्षण प्राप्त खेल शिक्षकों ने सुनाये अपने अनुभव

By
—
On:
Follow Us

संभागीय खेल शिक्षक प्रशिक्षण का समापन
नर्मदापुरम। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम संभाग (Joint Director Public Education Narmadapuram Division) का पांच दिवसीय आवासीय खेल प्रभारी शिक्षकों (Residential Sports In-charge Teachers) का प्रशिक्षण का समापन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के हॉस्टल (Government Excellence School Hostel) में हुआ।
मुख्य अतिथि श्रीमती भावना दुबे प्रभारी संयुक्त संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम (Director Public Education Narmadapuram) थीं, अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी (District Education Officer) अरुण इंगले ने की। विशेष अतिथि संभागीय खेल अधिकारी (Divisional Sports Officer) गजेंद्र सुराजिया एवं कार्यालय संयुक्त संचालक संदीप सिंह रहे। सर्वप्रथम शिक्षकों से 5 दिन के आधारभूत प्रशिक्षण का अनुभव लिया फिर प्रतियोगिताओं के पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र और विवरणिका दी। संचालन अश्वनी मालवीय एवं आभार प्रदर्शन गजेंद्र सुराजिया ने किया। कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन (Piramal Foundation) से खुशबू सिंह उपस्थित रहीं। रामनिवास जाट जिला खेल अधिकारी वंदना रघुवंशी, बख्तावर खान, राजेश बीलिया, राकेश सराठे, कविता सिंह, आरके सैनी, आशीष पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.