इटारसी। आज शासकीय प्राथमिक शाला देशबंधुपुरा इटारसी में जनशिक्षा केंद्र रामपुर, जनशिक्षा केंद्र कन्या उमावि इटारसी, जनशिक्षा केंद्र बालक उमावि इटारसी के स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को प्रशिक्षण दिया जिसमें विकासखंड श्रोत समन्वयक श्रीमती सपना गोल्हानी विकासखंड एमडीएम प्रभारी परम गढ़वाल फूड ऑफिसर श्रीमती मीनाक्षी दुबे एवं वैशाली नर्मदपुराम से उपस्थित हुए। जनशिक्षक केएस वाडीवा ने संचालन किया।
प्रशिक्षण में फूड ऑफिसर श्रीमती मीनाक्षी दुबे ने खाद्यान उठाव संबंधी जानकारी से सभी रसोइयों को अवगत कराया। जन शिक्षक रामभरोस यादव, देवेन्द्र खरे, श्रीमती अरुण गौर, मीरा साहू, पीएम शासकीय कन्या उमावि सूरज गंज इटारसी के प्रधान पाठक महेश रायकवार, शिक्षक राजेन्द्र चौरे, प्रधान पाठक उर्मिला कलोशिया उपस्थित रहे। आज 80 रसोइयों ने प्रशिक्षण में अपनी उपस्थिति दी। प्रशिक्षण के दौरान 100 ग्राम आटे की रोटियां बनाकर डेमो दिया गया। सभी समूहों का फूड लाइसेंस बनाने हेतु निर्देश दिए।
सफाई रखने के निर्देश
केएस वाड़ीवा ने रसोइयों से भोजन बनाने, परोसने के बर्तन, खिलाने के बर्तन की साबुन से सफाई, स्वच्छ कपड़े पहनने, बाल बांधकर टोपी लगाकर भोजन पकाने, खुले मसाले की जगह एगमार्क मसाले ही उपयोग करने एवं एक्सपायर डेट की सामग्री नहीं खरीदने को कहा। प्राथमिक शाला के बच्चों को 450 कैलोरी,12 ग्राम प्रोटीन एवं माध्यमिक शाला के बच्चों को 700 कैलोरी एवं 30 ग्राम प्रोटीन उपलब्ध हो, बच्चों को समय पर एवं गर्म भोजन प्रदान करें।
समूह का रजिस्ट्रेशन, लायसेंस जरूरी
समूह का रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस बनना, रसोइयों को परिचय पत्र बनवाने के लिए कहा। यह भी कहा कि रसोइयों की आयु 18 वर्ष से कम एवं 60 वर्ष की से अधिक न हो, अगर कोई गंभीर बीमारियां संक्रामक बीमारी है तो उसे मध्यान भोजन न बनाने दिया जाये। खाद्यान्न में जो गेहूं, चावल मिल रहा है उसको बिल्कुल साफ करके ही भोजन बनाएं, टाइट ढक्कन वाले डिब्बो में ही कच्चा माल रखें। प्रतिदिन रजिस्टर संधारित करें। क्या बनाया, कितने बच्चों ने भोजन किया एवं आय व्यय का रजिस्टर भी संधारित करें। बीआरसी सपना गोल्हानी एवं ब्लॉक मध्यान भोजन प्रभारी परमसुख गढ़वाल ने कहा कि यदि कुछ समस्या आती है तो आप हमें पत्र द्वारा समस्या को लिखित रूप में दें।










