---Advertisement---

सीएमओ श्रीमती पटले का स्थानांतरण, रितु मेहरा होंगी नयी सीएमओ

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। राज्य शासन (State Government) ने भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा दिये गये स्थानांतरण आदेश के तारतम्य में इटारसी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले (Itarsi Chief Municipal Officer Mrs. Hemeshwari Patle) का तबादला हो गया है।

उनके स्थान पर नगर परिषद गैरतगंज (Gairatganj) से रितु मेहरा (Ritu Mehra) आकर सीएमओ का पदभार संभालेंगी। श्रीमती हेमेश्वरी पटले को परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण नरसिंहपुर (Narsinghpur) स्थानांतरित किया गया है। गैरतगंज जिला रायसेन से स्थानांतरित कर श्रीमती रितु मेहरा को सीएमओ इटारसी बनाया गया है। पूर्व में यहां सीएमओ रहे अक्षत बुंदेला (Akshat Bundela) को नगर पालिका बैतूल (Betul) से सीएमओ शहडोल (Shahdol) स्थानांतरित किया गया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.