तेज हवा से विवेकानंद घाट पर पेड़ गिरा, एक महिला की मौत

तेज हवा से विवेकानंद घाट पर पेड़ गिरा, एक महिला की मौत

नर्मदापुरम। आज दोपहर तेज हवा के कारण नर्मदा के विवेकानंद घाट (Vivekananda Ghat) पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से दो महिलाएं घायल हो गयीं। इनमें से एक महिला की मौत हो गयी, एक का उपचार अस्पताल (Hospital) में चल रहा है।

मृतक महिला घाट पर ही प्रसाद की दुकान चलाती थी। कोतवाली टीआई विक्रम रजक (TI Vikram Rajak) ने बताया कि दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के आसपास की घटना है। पेड़ प्रसाद की दुकान लगाने वाली विसनिया बाई (Visania Bai) पति मनोज ठाकुर (Manoj Thakur) 45 वर्ष के ऊपर गिरा। उसकी मौत हो गयी। दूसरी महिला हरिबाई (Haribai) 60 वर्ष घायल हुई है। घटना से घाट के आसपास खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: