नर्मदापुरम। माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर, पावरखेड़ा में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0Ó अभियान के अंतर्गत पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती जॉयुस सोलोमन के निर्देशन में तथा ईको क्लब प्रभारी प्रकाश राजपूत के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। छात्राओं को पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा हरित वातावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
प्राचार्य श्रीमती जॉयस सोलोमन ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। ईको क्लब प्रभारी प्रकाश राजपूत ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0Ó प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान का संदेश देता है। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।











