जिले की हॉकी टीम के लिए ट्रायल 12 को

जिले की हॉकी टीम के लिए ट्रायल 12 को

इटारसी। हॉकी होशंगाबाद (Hockey Hoshangabad) के तत्वावधान में 14 फरवरी से गांधी मैदान (Gandhi Maidaan) पर होने वाली स्टेट सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट पुरुष हॉकी प्रतियोगिता (State Senior Inter District Men’s Hockey Competition) के लिए होशंगाबाद जिला हॉकी टीम का चयन शुक्रवार, 12 फरवरी को गांधी मैदान पर होगा। हॉकी होशंगाबाद के अध्यक्ष प्रशांत जैन (President Prashant Jain) ने बताया कि टूर्नामेंट में होशंगाबाद जिले की हॉकी टीम भी भाग लेगी। टीम में खिलाडिय़ों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। इसके लिए चयन प्रक्रिया गांधी मैदान में 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से होगी। वरिष्ठ हॉकी खिलाडिय़ों की टीम प्रदर्शन के आधार पर खिलाडिय़ों का चयन करेगी। उन्होंने हॉकी खिलाड़ियों (Hockey players) से अनुरोध किया है कि जिनको टीम में शामिल होना है, वह चयन प्रक्रिया में शामिल हों।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!