---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

आदिवासी महिला की भूमि से कब्जा हटाकर हक दिलाया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। अपने लिए एक अदद आशियाने को दो वर्ष से तरस रही महिला को आखिर न्याय मिल ही गया। आदिवासी ब्लॉक केसला (Tribal Block Kesla) में अपनी ही जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटवाने महिला को दो साल चप्पलें घिसनी पड़ी। आखिरकार एसडीएम टी प्रतीक राव (SDM T Prateek Rao) ने गुरुवार को स्वयं पहुंचकर महिला की भूमि पर किया कब्जा हटवाया।

जेसीबी लेकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार के साथ पहुंचे एसडीएम ने महिला की जमीन पर बने दो मकान तुड़वाकर महिला को कब्जा दिलाया है। गुरुवार को एसडीएम टी प्रतीक राव, तहसीलदार सुनीता साहनी (Sunita Sahni), नायब तहसीलदार एसएस रघुवंशी (SS Raghuvanshi) अतिक्रमण तोडऩे पहुंचे और जमीन से अतिक्रमण को हटाया। महिला की जमीन पर बने दोनों मकान गिरा दिए।

यह है मामला

आदिवासी विकासखंड केसला के ग्राम चौकीपुरा (Village Chowkipura) में रहने वाली बिंदो बाई (Bindo Bai) पति स्व. बंशीलाल गौड़ (Banshilal Gaur) की कृषि भूमि पर 7-8 साल पहले रामजी सिरोरिया (Ramji Siroria) ने 270 वर्गफुट और सागर (Sagar) पति उमेश कहार (Umesh Kahar) ने 900 वर्ग फुट में मकान बना लिया था। बंशीलाल गौड़ का कहना था कि महिला के पति ने उनको भूमि बेच दी है हालांकि दोनों के पास भूमि खरीदी संबंधी कोई दस्तावेज नहीं हैं। महिला ने अतिक्रमण हटाने प्रशासन से मांग की। रामजी सिरोरिया कहार व सागरबाई कहार ने एसडीएम कोर्ट में याचिका लगाई। एसडीएम ने जांच पड़ताल, साक्ष्यों को देखते हुए 15 दिसंबर 2022 को महिला बिंदो बाई के पक्ष में फैसला सुनाते हुए सागर कहार व रामजी सिरोरिया के अतिक्रमण कर बनाए मकान को हटाने के आदेश दिए।

आदेश को कलेक्टर कोर्ट में भी चुनौती दी गई। लेकिन, कलेक्टर ने भी महिला बिंदो बाई के पक्ष में इटारसी एसडीएम ने आदेश को स्थिर रखा और अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। लेकिन, स्थानीय अधिकारी नोटिस देकर व चुनाव का कहकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को टालते रहे। आज अधिकारियों ने अतिक्रमण हटा दिया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.