इटारसी। ग्राम सोनतलाई में आज रविवार को जुटे एक सैंकड़ा आदिवासियों ने रेत खदान की समस्या को लेकर विमर्श किया और आगामी दिनों में एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने की रणनीति की ओर कदम बढ़ाने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता आशीष कुमार उईके ने की। विशेष तौर पर सामाजिक कार्यकर्ता आकाश कुशराम के ने सभी को अपने हक के लिए एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया। बैठक में 100 से ज्यादा लोग शामिल हुए। इस दौरान तय किया कि आगामी समय में नर्मदापुरम में बहुत बड़ा आंदोलन समस्त सामाजिक संगठन द्वारा किया जायेगा।
आदिवासी समाज संगठन की आज ग्राम सोनतलाई में हुई बैठक रेत खदान पर चर्चा को लेकर बुलायी गई थी। आदिवासियों का मानना है कि पिछले दिनों किये आंदोलन और ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने कोई सार्थक पहल नहीं की और ना ही ऐसा कुछ होते दिखाई दे रहा है, ऐसे में आदिवासियों के समक्ष आंदोलन ही एक रास्ता बचा है। अब समस्त सामाजिक संगठन एवं ग्रामीणों द्वारा रेत माफियाओं के खिलाफ बड़ा आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसमें समस्त संगठनों के प्रतिनिधि और हजारों की संख्या के सगाजन उपस्थित रहेंगे।
विस्थापन पर भी हुई चर्चा
बैठक में आए लोगों ने विस्थापन की समस्या को लेकर भी चर्चा की। आगामी बैठक में विस्थापित लोगों ने अपनी समस्या लेकर चर्चा कर उनकी विस्थापन की समस्या को विस्तृत में सुनकर शासन प्रशासन को अवगत किया जायेगा। समस्त सामाजिक संगठन से बात करके नर्मदापुरम में एक बड़ा महा आंदोलन किया जायेगा।








