---Advertisement---

सरताज सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। गुरु नानक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सरताज सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरताज सिंह के छोटे भाई सुरेंद्र पाल सिंह, उनकी बहन एवं बहनोई उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने सरताज सिंह के जनसेवा और सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा के पश्चात स्कूल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह चावला ने अपने दिवंगत भाई इंद्रजीत सिंह चावला की स्मृति में सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया।

कक्षा 12वीं कॉमर्स के छात्र निखिल सोनी को 21,000 रुपये, 12वीं के पंजाबी सिख समाज के छात्र अनमोल जुनेजा को 11,000 रुपये, कक्षा 10वीं की छात्रा आरना तिवारी व ख्याति चौरे को 7,500-7,500 रुपये, कक्षा 8वीं के रौनक कुर्मी को 5,100 रुपये और कक्षा 5वीं की छात्रा आलिशा फातिमा को 5,100 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा, सचिव हरप्रीत सिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष परमिंदर सिंह टूटेजा, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह छाबड़ा, सचिव राजेंद्र सिंह दुआ, मामाजी अमरजीत सिंह खालसा, संजीव हुरा और दलजिंदर सिंह कुकरेजा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.