इटारसी। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर (Shri Durga Navagraha Temple) लक्कडगंज परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं मिष्ठान वितरण किया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नगर मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जोगिंदर सिंह के निर्देशानुसार किया गया। शहर में दिन भर अटल जन्मजयंती कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते जोगिंदर सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सभी से अटल जी के सिद्धान्तों पर चलने और इस दिन की सुशासन दिवस के रूप में मनाने की बात कही।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद पगारे(Senior BJP leader Pramod Pagare,), वार्ड 22 के पूर्व पार्षद एवं सभापति जसवीर छाबड़ा, वार्ड 23 के देवेंद्र पटेल एवं वार्ड 28 के पूर्व पार्षद संजय चौधरी सहित नगर मंडल कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र अग्रवाल, भाजपा कार्यकर्ता सुनील दुबे शिक्षक, महेंद्र पचौरी, दीपक जेन, सुरेंद्र राजपूत, मोहम्मद रफीक सोनू, अनीस खान, मंदिर के पुजारी पं. पीयूष पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
अटल जी के जन्मदिन पर श्रद्धासुमन अर्पित किये

For Feedback - info[@]narmadanchal.com