इटारसी। कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद पंचायत केसला की 52 ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता और स्वतंत्रता का उत्सव अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
ग्राम पंचायतों में स्वच्छता शपथ, रैलियां एवं साफ-सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें ग्रामवासियों को श्रमदान के लिए अधिक से अधिक जोड़ा जा रहा है। सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और मोबिलाइजऱ द्वारा ग्रामीणों को प्रेरित कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
जनपद स्तर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमन खातरकर निरंतर मॉनिटरिंग एवं समीक्षा कर रही हैं, वहीं विकासखंड समन्वयक नितिन मालवीय प्रत्येक ग्राम पंचायत की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान कर रहे हैं।











