इटारसी। ट्रक ओनर वेलफेयर संगठन, इटारसी ने पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक नेक पहल की है। संगठन ने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा इटारसी की प्रबंधक कमेटी को 11,000 रुपए बताई की सहायता राशि का चेक सौंपा है।
यह राशि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के माध्यम से सीधे पंजाब के बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जाएगी। सहायता राशि प्रदान करते समय ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष अशोकनाथ और सह-सचिव हनीफ खान उपस्थित रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान जसवीर सिंह छाबड़ा और सचिव राजेंद्र सिंह दुआ भी मौजूद थे।








