---Advertisement---

हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सड़क पर हो रहा नलकूप खनन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। प्रतिबंध के बावजूद शहर में नलकूप खनन किया जा रहा था। इसे रोकने के आदेश सीएमओ ने दिये जिसे हवा में उड़ा दिया गया। दूसरे दिन भी खनन का काम चलता रहा। दूसरी बड़ी बात यह है कि निजी उपयोग के लिए नलकूप का खनन सड़क पर हो रहा था। मामला पुरानी इटारसी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। गर्मी के मौसम में नगर पालिका ने नगर पालिका क्षेत्र के अंदर नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंध की अवधि अभी समाप्त नहीं हुई है, बावजूद इसके पुरानी इटारसी दीनदयाल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कॉलोनी में नलकूप का खनन हो रहा था।

नगर पालिका परिषद ने गर्मी में पानी के जलस्तर को देखते हुए नलकूप खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है, इसकी अवधि फिलहाल समाप्त नहीं हुई है और अभी पर्याप्त बारिश भी नहीं हुई है लेकिन इस आदेश को नजरअंदाज करते हुए नलकूप खनन किए जा रहे हैं। इसी का ताजा उदाहरण दीनदयाल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में देखने में आया है। सड़क पर किया जा रहा है नलकूप खनन निजी उपयोग के लिए नलकूप का खनन सड़क नहीं किया जा सकता।

नगर पालिका के नलकूप खनन पर लगे प्रतिबंध को नजर अंदाज किया जाना आम बात हो सकती है लेकिन सड़क पर निजी उपयोग के लिए नलकूप खनन कराना पूर्णता गलत है, जो नियमों के खिलाफ है, ऐसे तो सभी लोग अपने निजी उपयोग के लिए सड़क पर नलकूप खनन कर लेंगे हालांकि शहर में कुछ ऐसे ही हालात हैं। बाजार क्षेत्र में और शहर की कॉलोनी और गली मोहल्ले में लोगों ने अतिक्रमण करके रखा हुआ है जबकि सड़क सार्वजनिक उपयोग के लिए होती है लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है।

इनका कहना है…

इस मामले की जानकारी मिली थी, जानकारी मिलने के बाद खनन का काम रुकवा दिया गया है

ऋतु मेहरा, सीएमओ इटारसी

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.