नर्मदापुरम। चंदपुरा और निटाया के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक टीयूवी 300 वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन सवार चार युवक घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की गति तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क से उतरकर पलट गई। सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घटना में ऋषभ भैंसारे 22 वर्ष न्यूयार्ड को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार नर्मदा अस्पताल में जारी है। दूसरे घायल रुद्र आठनेरे 17 वर्ष की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। शिवांश शर्मा एवं शुभम पटेल को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मामले की जांच च शुरू कर दी है और दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है।










