इटारसी। थाना रामपुर गुर्रा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 6 लीटर से अधिक अवैध देशी शराब जब्त की है। दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त की शाम पानी टंकी गुर्रा के पास से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। इस मामले में आरोपी नीलेश पिता रामभरोसे चौधरी, उम्र 40 साल, निवासी ग्राम तारारोड़ा के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। दूसरी कार्रवाई सिलारी रोड पर की गई। इस मामले में आरोपी लक्ष्मण पिता रामभरोसे सराठे, उम्र 25 साल, निवासी ग्राम सोमलवाड़ा खुर्द के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।











