---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

मजदूर महिला से किया दो आरोपियों ने दुष्कर्म (rape)

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। केसला ब्लाक (kesla block) के एक गांव से मजदूरी के नाम पर एक महिला को इटारसी लेकर आने वाले दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय महिला केसला के एक ग्राम की रहने वाली है, जिसने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ दिन पूर्व आरोपी अरुण (Arun) पिता अमर सिंह कलमे (Amarsingh Kalme) एवं उसके दोस्त हरिसिंह (Hari singh) के साथ केसला के करीबी ग्राम से पीडि़ता और उसकी बहन इटारसी शहर मजदूरी के लिए आए थे। इसी दौरान 21 अगस्त की रात करीब दस बजे निर्माणाधीन कालोनी में मजदूरी कार्य करने के दौरान मौका पाकर दोनों आरोपियों ने फरियादिया के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे शिकायत न करने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी। महिला अपने गांव वापस चली गई थी और उसने घटना के चार दिन बाद केसला थाने में प्रकरण पंजीबद्ध कराया। केसला पुलिस ने शून्य पर धारा 376, 506 के तहत प्रकरण दर्ज करने के बाद घटना स्थल इटारसी होने के कारण मामले को इटारसी थाने ट्रांसफर किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.