---Advertisement---

मछली पकडऩे के लिए लगाया बिजली का करंट, मगरमच्छों की मौत के मामले में दो गिरफ्तार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। वन विभाग की टीम ने मछली पकडऩे के लिए नहर में बिजली का करंट लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस करंट से दो मगरमच्छों की मौत हो गई थी।

सामान्य वनमंडल के सीसीएफ अशोक कुमार और डीएफओ मयंक गुर्जर के निर्देश पर, सोहागपुर के रेंजर सुमित पांडेय के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। वन विभाग की टीम को गश्त के दौरान ग्राम सिंगवाड़ा के एक खेत में एक मृत मगरमच्छ मिला, जिसका बायां पैर जीआई तार और बांस के टुकड़े से बंधा हुआ था। मगरमच्छ के सभी अंग सुरक्षित पाए गए।
वन रक्षक ने तुरंत रेंजर सुमित पांडेय को सूचना दी, जिसके बाद डॉग स्क्वॉड और अन्य वन अमले के साथ घटनास्थल के आसपास छानबीन की गई। जांच के दौरान, पास के खेत से लगभग 200 फीट लंबी बिजली की डोरी और अन्य सामग्री मिली। इसके बाद, मृत मगरमच्छ को जब्त कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 13710/61 दर्ज किया गया।

जांच में मिली जानकारी के आधार पर, 23 सितंबर को दो संदिग्धों ओमप्रकाश और उत्तम उइके को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने मछली पकडऩे के लिए नहर के पानी में बिजली के खंभे से तार खींचकर करंट लगाया था, जिससे मगरमच्छों की मौत हो गई। दोनों आरोपियों को वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सोहागपुर के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में रेंजर सुमित पांडेय, वनपाल संजय तिवारी, वनरक्षक फुलेन्द्र रंजन और रोहित पटेल सहित अन्य वन अमले का सराहनीय योगदान रहा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.