इटारसी। कार्यालय कृषि उपज मंडी समिति, इटारसी जिला नर्मदापुरम में कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में आदेश जारी किया गया है। विभागीय पदोन्नति समिति की 10 जुलाई को आयोजित बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर मंडी समिति के दो कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-1 (मुख्य लिपिक) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
राजेश कुमार इंगले सहायक ग्रेड-2 / सहायक लेखापाल, कृषि उपज मंडी समिति इटारसी और मिलिंद रौंधे सहायक ग्रेड-2 / सहायक लेखापाल, कृषि उपज मंडी समिति इटारसी को स्थानापन्न रूप से कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नत किया है।











