---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

एक ही लड़की से दो लड़कों का प्रेम प्रसंग, एक की गई जान, दूसरा पुलिस हिरासत में

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। गुरुवार की रात सनखेड़ा रोड पर हुई पॉलिटेक्निक कॉलेज की हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का परिणाम थी। मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक नाबालिग है। इस मामले में लड़की और मृतक भी नाबालिग ही बताये जा रहे हैं। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार की रात करीब 10 बजे की है, जब आरोपियों ने मृतक को बात करने के लिए बुलाया था और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। मृतक यहां बंगलिया में अपनी बहन के साथ रहता था। वह पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रथम वर्ष सैकंड सेमेस्टर का छात्र था, जबकि बहन एमजीएम कालेज में पढ़ती है। आरोपी मीठा कुआ के पास पुरानी इटारसी के निवासी हैं।

दो थानों की पुलिस पहुंची

आज सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक शव सोमलवाड़ा रोड पर नहर के पास पड़ा है। रामपुर और इटारसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अनविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र मिश्रा और टीआई गौरव बुंदेला भी मौके पर पहुंचे। इसी बीच वहीं पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के कुछ छात्र भी पहुंचे, जिन्होंने मृतक की पहचान सुमित सराटकर के रूप में की जो उनके कॉलेज में ही प्रथम वर्ष के सैकंड सेमेस्टर का छात्र था, जिसका मूलनिवास मुलताई के पास ग्राम भातला का रहने वाला था, और वर्तमान में बंगलिया में अपनी बहन के साथ रह रहा था।

दोस्त ने बतायी कहानी

गुरुवार की रात करीब 10 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र सुमित सराटकर के पास आरोपियों का कॉल आया था। उन्होंने बात करने बुलाया था, उस वक्त मृतक सुमित का एक अन्य दोस्त भी उसके साथ था, जो घटना के विषय में जानता था। सुमित उनके अंकित जोशी और उसके अन्य नाबालिग दोस्त के साथ चला गया। उसने बताया कि दोनों एक ही लड़की से प्रेम करते थे, और इसको लेकर इनके मध्य विवाद चलते रहता था। बताते हैं कि पूर्व में सुमित ने आरोपी अंकित जोशी को अपने दोस्तों से धमकाया भी था।

छह घंटे में मामले का खुलासा

चूंकि मृतक की शिनाख्त सुबह ही हो गयी थी तो पुलिस को घटना के आरोपियों तक पहुंचने में ज्यादात वक्त नहीं लगा। मृतक के दोस्त ने जैसी जानकारी दी, पुलिस ने उसी दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना प्रारंभ कर दी थी। बताते हैं कि लड़की पहले आरोपियों के घर के आसपास ही रहती थी, तभी से उनके मध्य मित्रता थी, अंकित उससे मिलने कॉलेज जाता था, तो सुमित से उसका विवाद होता रहता था, क्योंकि सुमित भी लड़की को पसंद करता था। इसी विवाद के कारण अंतत: सुमित को जान गंवानी पड़ी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.