इटारसी। वर्धमान पब्लिक स्कूल में इस वर्ष नवरात्रि महोत्सव एवं दशहरा उत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और अभिभावकों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
पहले दिन नवरात्रि महोत्सव की धूम
कार्यक्रम के पहले दिन नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया। इसका शुभारंभ मां दुर्गा की आराधना से हुआ, जिसमें नन्हीं बालिकाओं ने देवी पूजा कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा नौ देवियों के रूप में महिषासुर मर्दन का मनमोहक मंचन रहा।
इसके बाद, मां अंबे की आराधना के साथ बच्चों और अभिभावकों ने पारंपरिक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस, यूनिक डांस स्टाइल, बेस्ट ड्रेस्ड फैमिली और मोस्ट एनर्जेटिक परफॉर्मेंस जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
दूसरे दिन इको-फ्रेंडली रावण दहन और रामलीला
उत्सव के दूसरे दिन दशहरा उत्सव के तहत विद्यालय परिसर में रावण दहन किया गया। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण वेस्ट मटेरियल से तैयार किया गया इको-फ्रेन्डली रावण था, जिसने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही, हॉस्टल के बच्चों ने रामलीला का भव्य मंचन कर सभी दर्शकों को मोहित कर दिया। यह दो दिवसीय आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोडऩे तथा उनमें उत्साह भरने में सफल रहा।








