इटारसी। ग्राम पंचायत मेहरागांव में केवाईसी के लिए दो दिवसीय निशुल्क शिविर का आयोजन सोमवार 11 अगस्त को सुबह 9 से 12 तक प्रारंभ किया जाएगा। यह शिविर 12 अगस्त को भी जारी रहेगा। मेहरा गांव ग्राम पंचायत के पंच शेख फारूख ने दो दिवसीय शिविर के लिए ग्रामवासियों को केवाईसी के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि कई ग्रामीण इंद्रा नगर नयायार्ड में रहते हैं, जो पंचायत से काफी दूर है। दूर होने के कारण लोग ऑनलाइन सेंटर पर केवाईसी करवा रहे हैं और इसके लिए नगद भुगतान भी कर रहे हैं। यह जानकर पंच ने 11 और 12 अगस्त को मस्जिद हुदा नया यार्ड, इटारसी के कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय मुफ्त केवाईसी कैंप लगाने का निर्णय लिया।
इस कैंप में केवाईसी करने का कोई शुल्क नहीं लगेगा। पंच शेख फारुख ने ने बताया कि समग्र आईडी के लिए आधार से केवाईसी करना अति आवश्यक है, इसलिए सभी ग्रामवासी इस अवसर का लाभ जरूर उठाएं। उन्होंने गाड़ी पर लाउडस्पीकर लगाकर भी इस जागरूकता को बढ़ावा दिया है।











