---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

इंदौर में दो दिवसीय राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह आज से

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से विभूषित होंगे संगीत निर्देशक उत्तम सिंह और पार्श्व गायक केएस चित्रा

इंदौर, 27 सितंबर (हि.स.)। राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इंदौर के लता मंगेशकर सभागृह में आज (शुक्रवार) से शुरू हो रहे इस दो दिवसीय समारोह में गीत-संगीत क्षेत्र की दो विभूतियों को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण से विभूषित किया जाएगा।

जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि समारोह में वर्ष 2022 के लिए संगीत-निर्देशन के क्षेत्र में उत्तम सिंह और वर्ष 2023 के लिए पार्श्व गायन के क्षेत्र में केएस चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण प्रदान किया जाएगा। मुख्य समारोह शनिवार, 28 सितंबर को आयोजित होगा। इसमें गीत-संगीत संध्या की प्रस्तुति होगी। इसमें अलंकरण के पश्चात केएस चित्रा अपने कलाकारों के दल के साथ गीत-संगीत की सुमधुर और सुरमयी प्रस्तुतियां देंगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य शासन के संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर करेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार तथा महापौर पुष्यमित्र भार्गव, स्थानीय विधायकगण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

बताया गया कि इस दो दिवसीय समारोह में पहले दिन अमर लता-हमारी लता, सुगम संगीत संध्या आयोजित होगी। इसमें स्थानीय कलाकार अपनी सुरमयी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, स्वर कोकिला तथा भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर की जन्म तिथि 28 सितंबर को आयोजित मुख्य समारोह में वर्ष 2022 के लिए संगीत-निर्देशन के क्षेत्र में उत्तम सिंह और वर्ष 2023 के लिए पार्श्व गायन के क्षेत्र में केएस चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण से नवाजा जाएगा। अलंकरण के पश्चात गीत-संगीत संध्या में केएस चित्रा अपने कलाकारों के दल के साथ गीत-संगीत की प्रस्तुतियां देंगी। उक्त दोनों दिन समारोह शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.