---Advertisement---

दो दिवसीय ऑनलाइन कैम्पस ड्राइव का आयोजन हुआ

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

होशंगाबाद। शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय (Government Home Science) में प्राचार्य डाॅ. कामिनी जैन के मार्गदर्शन में दो दिवसीय ऑनलाईन कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया। प्राचार्य डाॅ. कामिनी जैन (Principal Dr. Kamini Jain) ने बाताया कि यह प्लेसमेंट ड्राइव स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंर्तगत आयोजित की गयी। जिसमें लगभग 78 छात्राओं ने ऑनलाईन प्लेटफार्म पर इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लिया। स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. संगीता अहिरवार (In charge Dr. Sangeeta Ahirwar) ने बताया कि यह प्लेसमेंट ड्राइव Success Stair Group Bhopal द्वारा आयोजित की गयी थी। जिसमें HDFC Bank, BTV media, AMR, Kalson and we Win पाॅच कंपनियों ने अपनी सहभागिता की। महाविद्यालय की 18 छात्राओं का चयन किया गया एवं उन्हे आफर लैटर प्रदान किये गये। महाविद्यालय की प्राचार्य, डाॅ. कामिनी जैन, प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. संगीता अहिरवार एवं स्टाफ के अन्य सदस्यों ने इन छात्राओं को बधाई दी। कैंपस ड्राइव में प्राचार्य डाॅ. कामिनी जैन, डाॅ. संगीता अहिरवार, Success Stair Group के संचालक कुलदीप चौधरी, दामिनी गायकवाड़, कैम्पस को आर्डिनेटट सोम्या अर्गल उपस्थित रही।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.