---Advertisement---

नगर पालिका से दो कर्मचारी सेवानिवृत्त, सभी ने दी शुभकामनाएं

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। नगरपालिका से दो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं। सेवानिवृत्त समारोह में दोनों कर्मचारियों को नपा के अधिकारी और कर्मचारियों ने पुष्प माला पहनाकर उनको शुभकामनाएं दी।

नपा के योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगरपालिका सभाकक्ष में सेवानिवृत्त समारोह आयोजित किया जिसमें सरोज आचार्य द्वारा नपा में 31 वर्ष सेवाएं एवं अशोक देवीदास गुर्जर द्वारा 36 वर्ष सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत्ति पर शुभकामना देकर विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त समारोह में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, पार्षद राहुल गौर, संदीप ठाकुर,पूर्व पार्षद तेजकुमार गौर और नगर पालिका के समस्त कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!