---Advertisement---

दो परिवारों में झगड़ा, घर में घुसकर मारपीट

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। अनुविभाग के थाना रामपुर गुर्रा स्थित ग्राम गुर्रा में दो परिवारों में आपसी झगड़े में घर में घुसकर मारपीट, गालियां, डंडे से मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार कमलेश पटेल का घर ग्राम गुर्रा में हुए इस झगड़े में दोनों ओर से मारपीट, गालियां और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज हुई है।

दीपक कहार पिता रामरतन 27 वर्ष ने शिव कुमार पिता अशोक कहार, जयप्रकाश पिता अशोक कहार और ममता पति अशोक कहार के खिलाफ घर में घुसकर मां-बहन की गालियां देने, डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करायी है।

दूसरे पक्ष से जयप्रकश कहार पिता अशोक कहार 23 वर्ष ने दीपक कहार पिता रामरतन के खिलाफ उसके भाई तथा मां को गालियां देने, डंडे से मारने तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करायी है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!