इटारसी। शहर में धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इटारसी पुलिस ने शनिवार को धोखाधड़ी के दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। इन दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों ने शहर के दो निवासियों से कुल 1,14,999 रुपये की ठगी की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महर्षि कॉलोनी की महिला से 53 हजार की ठगी
पुलिस के अनुसार, महेश कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय मालती मोदक पति लखनलाल मोदक के साथ हुई। फरियादी मालती मोदक ने शिकायत दर्ज कराई है कि किसी अज्ञात आरोपी ने उनके साथ 53,000 रुपये की धोखाधड़ी की है।
मालवीयगंज के युवक से करीब 62 हजार की ठगी
धोखाधड़ी का दूसरा मामला मालवीयगंज क्षेत्र का है। न्यू पावर हाउस के सामने रहने वाले 26 वर्षीय फरियादी अनुकुंज कनौजिया पिता स्व. संजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक अज्ञात आरोपी ने उनके साथ 61,999 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस साइबर सेल की मदद से दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।











