इटारसी। आदिवासी सेवा समिति (aadivasi seva samiti) तिलक सिंदूर के तत्वावधान में आज तिलक सिंदूर में सामूहिक विवाह का आयोजन कर दो कन्याओं की शादी की गई।
आदिवासी गोंडी रीति रिवाज से संपन्न हुई इस शादी में सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा (Seoni Malwa MLA Prem Shankar Verma) भी पहुंचे। उन्होंने कन्याओं को फूल माला देकर सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने यहां नीम एवं बील का पौधा लगाया। इस अवसर पर आदिवासी केसला ब्लाक बीईओ आशा मौर्य, मनीषा एवं वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष विनोद बारीवा, आदिवासी तिलक सिंदूर समिति अध्यक्ष बलदेव तेकाम, जगदीश काकोड़िया, रेवाराम आहके, छात्र संगठन प्रदेश सचिव आकाश कुशराम, अजय मेहरा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।
तिलक सिंदूर में दो कन्याओं का विवाह हुआ

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










