---Advertisement---

पुरानी इटारसी में 11-11 लाख की लागत से बनेंगी दो मुख्य सड़कें

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने किया दोनों रोड के लिए भूमिपूजन

इटारसी। पुरानी इटारसी में 11-11 लाख रुपए की लागत से दो सड़कों का निर्माण होगा। आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने इन रोड निर्माण के लिए वार्ड 2 शुक्ला टॉवर के पास जमानी रोड में भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश मैना, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी, भाजपा के पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, नगर मंडल इटारसी अध्यक्ष राहुल चौरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, पार्षद सभापति राकेश जाधव, मंजीत कलोसिया, पार्षद राहुल प्रधान, वरिष्ठ नेता अशोक साकल्ले, अशोक दुबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक मालवीय, मंडल महामंत्री अतुल शुक्ला, सौरभ राजपूत, जितेंद्र मालवीय, विजय चौरे, प्रशांत मनवारे, रमेश धूरिया, अंकित मेहतो, अंशु यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा, सहायक इंजीनियर मीनाक्षी चौधरी आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि पुरानी इटारसी के विकास के लिए नगर पालिका लगातार योजना बनाकर काम कर रही है, आगे भी विकास कार्य किये जाएंगे। उन्होंने कहाकि पुरानी इटारसी ने हमेशा हमें विकास के लिए सहयोग किया है, हम भी हमारा कर्तव्य निभा रहे हैं। उन्होंने यहां की जनता को आश्वस्त किया है कि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के साथ आगे भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जनता ने जो हम पर विश्वास किया है, विश्वास की उस कसौटी पर हम खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने उन्होंने वार्ड और पुरानी इटारसी के महत्वपूर्ण विकास कार्यों में तेजी लाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!