नर्मदापुरम। कल 30 जनवरी 2024 को प्रात: 11 बजे शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने बताया है कि दो मिनट का मौन शुरू होने की सूचना प्रात: 10.59 बजे से 11 बजे तक सायरन बजाकर दी जाएगी और फिर 11 बजे से 11.02 बजे तक मौन रखा जाएगा।
तदोपरांत दो मिनट बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक पुन: ऑल क्लियर सायरन बजाया जाएगा। जिस जगह पर सायरन उपलब्ध हो वहां यह कार्यविधि अपनाई जाएगी। कलेक्टर ने सर्वसंबंधितों से कहा है कि वे पूर्ण गरिमा के साथ शहीद दिवस मनाया जाना सुनिश्चित करें।









