दो बहनें रात 1 बजे से घर से लापता, पुलिस कर रही तलाश
इटारसी। यहां के गांधीनगर (Gandhinagar) मोहल्ले में रहने वाली दो बहनें लापता हैं। परिजनों ने पुलिस (Police,) में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर खोजबीन प्रारंभ कर दी है। हालांकि अभी दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।पुलिस के अनुसार एक बालिका नाबालिग और दूसरी बालिग है। दोनों सगी बहनें हैं। दोनों रात करीब 1 बजे घर से बिना बताए गयी हैं। परिजनों ने कुछ लोगों पर अपहरण का संदेह जाहिर किया है। पुलिस ने ऐसे लोगों से पूछताछ कर दोनों लड़कियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच एएसआई शिवनाथ यादव कर रहे हैं।