नर्मदापुरम। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस ने चलती बाइक पर पटाखे रखकर आतिशबाजी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
21 अगस्त को पिनेकल चौराहे के पास यह खतरनाक स्टंट कर यातायात बाधित किया गया था। पुलिस ने आरोपी योगेश जाटव 20 और गौतम केवट 19 को गिरफ्तार कर उनकी बाइक जब्त कर ली है। साथ ही युवाओं से ऐसे जानलेवा स्टंट से बचने की अपील की गई है।











