इटारसी। सीएमओ श्रीमती रितु मेहरा और स्वास्थ्य विभाग के सभापति राकेश जाधव ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में दिए सफाई अभियान चलाने के निर्देश के बाद मंगलवार सुबह से ही स्टेशन रोड की नालियों की तली से सफाई की गई।
नालियों में से दो ट्राली से भी अधिक कचरा निकले पर सभापति राकेश जाधव ने दुकानदारों से हाथ जोड़ का अनुरोध किया कि कचरा नाली में न डालें और अपने ग्राहकों को भी जरूर कहें। ये शहर हमारा है तो उसे स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सब की है।
व्यापारियों ने भी स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। सीएमओ ऋतु मेहरा ने कहा कचरा वाहन आने के बाद भी जो दुकानदार सड़क या नाली में कचरा डालेगा उस पर चलानी कार्यवाही की जाएगी।









