इटारसी। दिल्ली के जनकपुरी में इंटरनेशनल झूलेलाल चालीहा महोत्सव के 12 वें दिन लाल साईं मंदिर के लाइव प्रोग्राम में झूलण सेवा समिति इटारसी के भजन गायक विशाल गगलानी एवं सौरभ शिवनानी ने शानदार प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर जनकपुरी दिल्ली सिंधी पंचायत ने विशाल गगलानी एवं सौरव शिववानी को सम्मानित किया। शहर के युवाओं के राजधानी दिल्ली में सम्मानित होने पर शहर गौरवान्वित हुआ है।




























